फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

सरकारी राशन ला रहे ट्रक से 15.78 ग्राम चिट्टा बरामद

Sun, 29 Mar 2020 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
crime
स्वारघाट में 15.78 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : BILASPUR
स्वारघाट/जामली(बिलासपुर)। स्वारघाट में सरकारी राशन लेकर आ रहे एक ट्रक में पुलिस ने चिट्टा पकड़ा है। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर चिट्टे और ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की एसआईयू टीम ने स्वारघाट में नाकाबंदी की थी। वहीं जरूरी वस्तुओं की गाड़ियों की पुलिस जांच कर रही थी। इसी दौरान वहां पर गाड़ी नंबर एचपी 69 ए 5677 पहुंची जो सरकारी राशन लेकर दिल्ली से आ रही थी और झंडूता जा रही थी। टीम ने रविवार सुबह करीब 10:45 बजे इन्हें रोका और इनकी तलाशी ली। तलाशी के समय पुलिस ने गाड़ी में बैठे दो लोगों से 15.78 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान राजेंद्र कुमार पुत्र बाबू राम गांव पट्टा डाकघर कल्लर तहसील सदर जिला बिलासपुर और महेेंद्र सिंह पुत्र बलदेव सिंह गांव नगरांव डाकघर रोहल तहसील झंडूत्ता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। एसआईयू टीम के सुरेंद्र कुमार, बाबू राम, प्रदीप कुमार व प्रवीण कुमार ने आरोपियों को स्वारघाट थाना प्रभारी को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से पता लगा रही है कि वह चिट्टा कहां से लेकर आए थे और कहां लेकर जा रहे थे। उन्होंने कहा कि नशा माफिया पर पुलिस नजर रखे हुए है। उन्होंने साफ किया कि नशा कारोबारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed