फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

घर लौटते हुए मजदूर हुआ बेहोश, आईजीएमसी में मौत

Sat, 21 Mar 2020 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
crime
शाहतलाई(बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भड़ोलियां के गांव भड़ोली कला का एक व्यक्ति दिहाड़ी लगाकर जब घर वापस आ रहा था तो वो रास्ते में बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया वहां से उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भड़ोलियां कलां निवासी संजय कुमार वीरवार शाम को दिहाड़ी मजदूरी करके वापस घर आते समय रास्ते में अचानक गिर कर बेहोश हो गया था जिसके उपचार के दौरान आईजीएमसी शिमला में उसकी मृत्यु हो गई। तलाई पुलिस थाने में मामला दर्ज करके एक पुलिस दल शव को कब्जे में लेने और पोस्टमार्टम करवाने के लिए आईजीएमसी शिमला के लिए रवाना हो गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि भड़ोली कलां निवासी संजय कुमार पुत्र देवराज हर रोज की तरह दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए गया था। वीरवार जब संजय शाम को घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता होने लगी। उसका भाई विजय कुमार संजय को देखने निकला तो उसने देखा कि उसका भाई रास्ते में गिरा हुआ है तथा बेहोशी की हालत में है। वह तत्काल उसे झंडूता अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने संजय को प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल भेज दिया लेकिन संजय की हालत में सुधार न होते देख कर आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया जहां शुक्रवार को संजय की मृत्यु हो गई। इस बीच तलाई थाने में मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए एक दल आईजीएमसी शिमला रवाना हो गया है।

उधर घुमारवीं डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि भड़ोली कलां के एक व्यक्ति की उपचार के दौरान आईजीएमसी शिमला में मृत्यु हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed