{"_id":"5e628d8f8ebc3eeacd2413b8","slug":"crime-bilaspur-news-sml326784097","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले पर हो कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले पर हो कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं(बिलासपुर)। भाजपा के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक कै. सुरजीत सिंह ने घुमारवीं में घटी घटना पर दुख प्रकट किया तथा दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि घुमारवीं में जिस तरह से लड़के ने स्कूल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है उस लड़के को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
उन्होंने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना की घोर निंदा की है तथा उन्होंने कड़ी चेतावनी भी दी है कि यदि दोषियों को सख्त सजा नहीं मिली तो पूर्व सैनिक उसके खिलाफ आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि यदि दोषी से सख्ती से न निपटा जाए तो दूसरे लोगों के हौसले भी बढ़ जाते हैं जिससे कि जिला व हिमाचल का नाम बदनाम होता है।
कहा कि इस तरह के कृत्य करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए तथा साथ ही डीएसपी घुमारवीं से भी अनुरोध किया है कि इस तरह से जुर्म करने वाले व्यक्ति को न बख्शा जाए तथा जो उनके बचाव में आए उनके विरुद्ध भी नियम के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। इस तरह से अपराध की निंदा करते हुए कै. रणवीर, कै. दीवान चंद, कै. सुरेंद्र सिंह, हवलदार रमेश, सूबेदार देवराज आदि ने कहा कि जब तक दोषी को सजा नहीं मिलती तब तक पूर्व सैनिक चुप नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
....