फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Crime

कोटधार से चोरी हुई गद्दी की तीन बकरियां

Tue, 18 Feb 2020 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Crime
शाहतलाई(बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाने में एक गद्दी की तीन बकरियां चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा के गांव भरमात निवासी ने तलाई पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि वह हर साल की भांति इस साल भी अपनी बकरियां लेकर कोटधार के गांव कुलज्यार में बीते डेढ़ माह से अपनी भेड़-बकरियों के साथ डेरा लगाए हुए हैं। बीती रात को डेरा के नीचे कच्ची सड़क की ओर बकरियों के चिल्लाने की आवाज आई।
विज्ञापन

आवाज सुन कर जब मेरी आंख खुली तो मैंने अपने साथी को भी उठाया। कहा कि जब हमने उस तरफ टॉर्च लगाई जिस तरफ बकरियों के चिल्लाने की आवाज आ रही थी तो देखा कि एक युवक एक बकरी को घसीट कर सड़क की तरफ ले जा रहा था। हम दोनों ने उसका पीछा किया जिस पर करीब 200 मीटर पर एक बकरी मिली।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि बकरियां चुराने वाला व्यक्ति एक बिना नंबर प्लेट के एक काले रंग की कार में गंगलोह की तरफ गया। इस बीच जब उन्होंने डेरे में आकर अपनी बकरियों की गिनती की तो 3 बकरियां कम थीं जिनकी कीमत करीब 36 हजार रुपये है। पुलिस ने गद्दी की शिकायत पर आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। उधर घुमारवीं के डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि तलाई थाने में एक भेड़-बकरी पालक की रात को बकरियां चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई है। पुलिस प्राथमिकता से मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed