{"_id":"5e4c1d0a8ebc3ef2b6568743","slug":"crime-bilaspur-news-sml324838083","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस कर युवक पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुस कर युवक पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन
कोटधार की पंचायत सलवाड़ के धन्नड़ गांव का पीटा हुआ युवक पुलिस के साथ।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरठीं(बिलासपुर)। थाना तलाई के अंतर्गत पिछड़ा क्षेत्र कोटधार की पंचायत सलवाड़ के गांव धन्नड़ में अपने घर में सोये हुए एक युवक पर गांव के ही युवक ने जानलेवा हमला किया है। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के पश्चात सोमवार रात को युवक का बरठीं सिविल अस्पताल में इलाज किया गया लेकिन सिर पर गहरी चोट होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि धन्नड़ गांव के सुखदेव ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसका 20 वर्षीय बेटा मनीष कुमार बीमारी के कारण चार दिनों से घर में सोया था और घर के सभी लोग अपने अपने कार्य में व्यस्त थे। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को 5:30 बजे गांव का युवक सुधीर कुमार उनके घर में घुसा और उनके सोये हुए बेटे पर डंडे से जानलेवा हमला कर दिया जिससे उसके सिर में पांच इंच लंबा व एक इंच गहरा घाव हो गया। उन्होंने बताया कि उसके चिल्लाने पर जब वह कमरे में गए तो वहां मनीष खून से लथपथ पड़ा हुआ था और सुधीर कुमार वहां से भाग गया।
पीड़ित के पिता ने बताया कि उन्होंने तुरंत गाड़ी में मनीष को थाना तलाई में पहुंचाया जहां पर शिकायत दर्ज करवाने के बाद उसको सीएच बरठीं में उपचार के लिए ले जाया गया। यहां पर उसके सिर में बीस टांके लगाए गए। अस्पताल चिकित्सक मनीषा वर्मा ने बताया कि मनीष कुमार के सिर और पैर में फैक्चर है जिसको प्राथमिक उपचार के बाद सिटी स्कैन के लिए बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उधर थाना प्रभारी तलाई सतपाल शर्मा ने बताया कि सुखदेव की शिकायत पर सुधीर कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 452 व 423 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सिटी स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।