फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Crime

आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनाई जाए ठोस नीति

Tue, 18 Feb 2020 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Crime
श्री नयना देवी में राज्य विधुत बोर्ड की बैठक में मौजूद पदादिकारी और सदस्य। - फोटो : BILASPUR
नयना देवी जी(बिलासपुर)। नयना देवी में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला प्रधान तिलक राज शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें बोर्ड कर्मचारियों की समस्याओं और अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सचिव श्याम लाल ने बताया कि इस बैठक में कोट सब यूनिट के चुनाव सर्वसम्मति से करवाए गए जिसमें दुर्गा दास चंदेल को प्रधान, जरनैल सिंह ठाकुर को वरिष्ठ उपप्रधान, जोगिंदर सिंह, सुनील कुमार, अवतार सिंह को उपप्रधान, महेंद्र सिंह को सचिव, शिवदत्त को सह सचिव, जगदीश चंद को वित्त सचिव, भाग सिंह को संगठन सचिव और चरण सिंह को मुख्य सलाहकार तथा अश्विनी कुमार को प्रेस सचिव चुना गया।
विज्ञापन

संगठन की बैठक में चर्चा की गई कि विद्युत कर्मचारियों की घटती संख्या दिन-प्रतिदिन चिंता का विषय बन चुकी है। बैठक में संगठन के बोर्ड प्रबंधक व सरकार से अनुरोध किया गया कि घटती कर्मचारियों की संख्या पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए ताकि उपभोक्ताओं को कर्मचारियों से अच्छी सेवाएं प्रदान हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन की बैठक में चर्चा हुई कि तकनीकी कर्मचारियों की घटती संख्या के कारण तकनीकी कर्मचारी दिन प्रतिदिन हादसों का शिकार होते जा रहे हैं। इस पर तकनीकी शिक्षा कर्मचारी संघ ने रोष प्रकट किया। कहा कि नये कर्मचारियों की भर्ती की जाए ताकि तकनीकी कर्मचारी हादसे का शिकार ना हों। बैठक में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए जल्दी ही कोई ठोस नीति बनाई जाए। बैठक में जिला सचिव श्यामलाल, प्रधान प्रवीण कुमार, सहसचिव आशीष चंदेल, घुमारवीं मंडल प्रधान मस्तराम शर्मा, बिलासपुर मंडल प्रधान प्रेम लाल ठाकुर सहित बलबीर सिंह राणा व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed