{"_id":"5e31cf3a8ebc3e7d63322afc","slug":"crime-bilaspur-news-sml322583499","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद ने बिलासपुर शहर से हटाए एक दर्जन अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद ने बिलासपुर शहर से हटाए एक दर्जन अतिक्रमण
विज्ञापन
बिलासपुर के चम्पा पार्क के पास सब्जी की दुकान से सामान को हटवाते नगर परिषद के अधिकारी।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर ने कोर्ट रोड और बस अड्डे के आसपास अतिक्रमण कर बैठे रेहड़ी-फड़ी वालों पर बुधवार को कार्रवाई की। इस मौके पर करीब एक दर्जन से अधिक रेहड़ी- फड़ी वालों को हटाया गया। हालांकि पूर्व में भी इन लोगों को कई बार मौके पर से हटाया गया है लेकिन कार्रवाई की थोड़ी ही देर बाद उक्त कारोबारी फिर से अतिक्रमण कर अपना कारोबार शुरू कर देते हैं। ऐसा दर्शाता है कि प्रशासन और नप की कार्रवाई से इन लोगों पर कोई असर नहीं है।
बुधवार को नप की कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया ने कोर्ट रोड पर गाड़ियों में सामान रख कर बेच रहे कारोबारियों पर कार्रवाई की। इसके बाद उन्होंने बस अड्डे के आसपास सड़कों और रास्तों में अतिक्रमण कर अपना कारोबार कर रहे लोगों पर कार्रवाई की जिसमें कई लोगों का सामान भी कब्जे में लिया गया।
नगर परिषद ने इस मौके पर करीब एक दर्जन से अधिक अतिक्रमण कर कारोबार करने वाले कारोबारियों पर कार्रवाई की है। बस अड्डे के पास से कुछ रेहड़ियों को भी कब्जे में लिया गया है। जबकि पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों पर भी कार्रवाई अमल में लाई गई है। वहीं नप की कार्रवाई अधिकारी ने अतिक्रमण करके बैठे और पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले कारोबारियों को चेताया कि अगर फिर से इस प्रकार की गलती दोहराई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया ने बताया कि कोर्ट रोड और बस अड्डे के आसपास से अतिक्रमण हटाया गया है। उक्त लोगों को चेताया गया है कि अगर फिर से इस प्रकार से अतिक्रमण किया तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।