फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

खनन का विरोध करने पर कर डाली पिटाई

Tue, 28 Jan 2020 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
crime
बिलासपुर। तलाई थाना क्षेत्र के तहत शुक्र खड्ड में खनन माफिया के हौसले इस तरह हावी हो चुके हैं कि विरोध करने वालों पर हमला करने से भी नहीं हिचकिचा रहे हैं। इस तरह का ही मामला थाना क्षेत्र के तहत भल्लू पूल के साथ खनन माफिया की ओर से अंजाम दिया गया है। इसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है। मामले को लेकर पीड़ित प्यार सिंह निवासी भल्लू ने अपनी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है जिसके चलते पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति शाम के समय अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। इस दौरान भल्लू शुक्र खड्ड में प्रवासी मजदूर नियमों की अवहेलना कर ट्रैक्टर लोड कर रहे थे। वहीं इनकी किसी बात को लेकर आपस में ही बहस हो गई। पीड़ित ने हस्तक्षेप किया। साथ ही खड्ड में खनन नहीं करने की बात कही जिसे लेकर खनन माफिया का गुस्सा इस व्यक्ति पर टूट पड़ा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इन लोगों ने पीड़ित के साथ मारपीट की जिसमें उसे चोट आई है। मारपीट की घटना को अंजाम देकर यह लोग मौके से चले गए। वहीं, पीड़ित ने अपनी शिकायत पुलिस में दी है जिसके चलते पीड़ित का मेडिकल भी करवाया गया है। इसके अलावा दूसरे पक्ष ने भी अपनी शिकायत दर्ज करवाई है जिसके चलते पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शुक्र खड्ड में खनन धड़ल्ले से हो रहा है लेकिन इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। यदि सरकार, प्रशासन गंभीरता दिखाए तो इस मनमानी पर लगाम लग सकती है। हालांकि कई विभागों को अवैध खनन रोकने की शक्तियां दी गई हैं लेकिन इनका प्रयोग नहीं कर रहे हैं जिसके चलते आये दिन माफिया के हौसले बुलंद हो रहे हैं। जिला प्रशासन विभागों को इस ओर उचित कदम उठाने चाहिए ताकि इन लोगों की मनमानी रुक सके। वहीं स्थानीय लोगों ने भी चेतावनी दी है कि इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। एएसपी बिलासपुर भागमल ठाकुर ने बताया की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed