फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

जहर खाने से युवती की मौत, केस दर्ज

Mon, 13 Jan 2020 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
crime
शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत ग्राम पंचायत मलांगण के गांव कल्लर से एक युवती के जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है। युवती का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को गांव कल्लर की 18 वर्षीय युवती ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब उसका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा तो परिजनों को आभास हुआ कि इसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। परिजन बिगड़ती युवती की तबीयत को देख कर उसे अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन जहर का असर इतना था कि चिकित्सक उसे बचा नहीं सके।
विज्ञापन

इधर सूचना मिलते ही पुलिस के एक दल ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घुमारवीं के डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि कल्लर गांव की एक युवती की ओर से जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस युवती के आत्महत्या के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed