फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

दिव्यांग बच्चे हैं समाज की अमूल्य धरोहर : महेंद्र सिंह ठाकुर

Mon, 06 Jan 2020 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
crime
बिलासपुर के इंडोर स्टेडियम में फ्लोरवॉल कोचिंग कैंप का शुभारंभ करते आईपीएच मंत्री। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा है कि दिव्यांग बच्चे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। हर व्यक्ति का समाज निर्माण में योगदान होता है लेकिन इन विशेष बच्चों का समाज निर्माण में विशेष योगदान है। उचित मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण के साथ दिव्यांग बच्चे किसी भी क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। आईपीएच मंत्री ने लुहणू के इंडोर स्टेडियम में फ्लोरबॉल खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर यह बात कही। दिव्यांग बच्चों को फ्लोरबाल खेल में ओलंपिक के लिए चयनित करने के लिए बिलासपुर में 6 जनवरी से 10 जनवरी तक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश भर से समुद्र के तट से हिमालय की गोद में प्रशिक्षण लेने आए विशेष बच्चों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेकर खेलों के दौरान जो सकारात्मक जोश दिखाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है वह सराहनीय है। ठाकुर ने विशेष बच्चों के प्रशिक्षकों की भी सराहना की जिन्होंने इन बच्चों को विशेष रूप से प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिताओं तक पहुंचाया है और देश के लिए अनेकों पदक जीते जिसके लिए वह बधाई के पात्र है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम सभी को दिव्यांगों के प्रति अपना कर्तव्य निभाना चाहिए और हमेशा उनकी सहायता के लिए तत्पर रहना चाहिए तथा उनके हौसले और आत्मविश्वास को बढ़ाने में उनकी मदद करनी चाहिए ताकि वे भी सामान्य जनों की तरह विकास की मुख्य धारा से जुड़कर समाज के निर्माण में अपनी सशक्त भूमिका का निर्वहन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं ताकि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। जिला बिलासपुर भी विकास के क्षेत्र में अग्रणी पंक्ति में स्थान बनाने जा रहा है। पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आयुष्मान भारत योजना तथा बिलासपुर के लिए एम्स, हाईड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज तथा प्रदेश के लिए चार मेडिकल कॉलेज दिए जो कि प्रदेश तथा बिलासपुर जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विशेष बच्चों के भोजन व वर्दी के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 1 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed