{"_id":"5de2a9eb8ebc3e548c3d0718","slug":"crime-bilaspur-news-sml3160653187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पहिया वाहन की दोनों सवारियों के लिए हेलमेट पहनना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पहिया वाहन की दोनों सवारियों के लिए हेलमेट पहनना जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। दो पहिया वाहनों के लिए जल्द ही जिले में नया नियम लागू होने वाला है जिसके तहत जिला पुलिस ने शुक्रवार से एक विशेष जागरूकता अभियान की शुरूआत की है। पुलिस इस अभियान के तहत जिलेभर के लोगों को 6 दिसंबर तक नये नियम से अवगत करवाएगी। उसके बाद इस पर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर साक्षी वर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जिला पुलिस प्रतिबद्ध है। अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए जिला पुलिस की ओर से 28 नवंबर से 6 दिसंबर तक विशेष जागरूकता अभियान की शुरूआत की गई है। इसके तहत पुलिस दो पहिया वाहनों पर दोनों व्यक्तियों के हेलमेट न पहनने से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में लोगों को अवगत करवाएगी।
उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहनों के पीछे सवार व्यक्ति को भी हेलमेट पहनना जरूरी है। अगर लोग इस बात के प्रति जागरूक होकर इस नियम का पालन करेंगे तो सड़क हादसों में होने वाली मृत्यु दर में काफी कमी आएगी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 6 दिसंबर तक लोगों को इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। उसके बाद जिला पुलिस यातायात अधिनियम के अंतर्गत नियम का पालन न करने वालों पर कार्रवाई करेगी। पुलिस अधीक्षक ने जनसाधारण से सहयोग की अपील की है।