फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

बहन को बेटे के लिए किया जाता था तंग

Sun, 24 Nov 2019 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। सात अक्तूबर को महिला के आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। महिला के भाई ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी बहन को उसके ससुराल वाले बेटा न होने पर प्रताड़ित करते थे जिस कारण ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आ कर उसकी बहन ने आत्महत्या कर दी है। महिला के भाई की शिकायत पर भादंसं की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 अक्तूबर 2019 को लता देवी उर्फ रीटा धर्मपत्नी कश्मीर सिंह निवासी गांव कल्ल री उम्र लगभग 33 वर्ष नयाना देवी के नजदीकी गांव घवांडल में दवाई के सिलसिले में आई हुई थी परंतु वापसी के समय उसने कलरी गांव के जंगल में जहर खा लिया जिस कारण उसकी मृत्यु हो गई। करीब एक महीने बाद महिला के भाई ने अब पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

लता देवी के भाई ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है कि कश्मीर सिंह उसकी बहन को बेटा न होने के कारण तंग करता था जिस कारण उसने सुसाइड किया है। हालांकि रीता देवी के एक बेटी है। महिला के भाई ने कहा कि उसके ससुराल वाले बेटे की मांग को लेकर उसकी बहन को लगातार प्रताड़ित करते आ रहे थे। इधर, डीएसपी नयाना देवी जी संजय शर्मा के अनुसार पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। उन्होंने साफ किया कि दोषी चाहे कोई भी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस मामले के हर पहलु को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed