{"_id":"5ddac0eb8ebc3e54e95ebe15","slug":"crime-bilaspur-news-sml315334077","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वाहनों की टक्कर में महिला हुई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वाहनों की टक्कर में महिला हुई घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता(बिलासपुर)। थाना झंडूता क्षेत्र के अंतर्गत दो वाहनों की टक्कर में एक महिला के घायल होने का मामला सामने आया। विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने दूसरे वाहन को जोरदार टक्कर मारी जिससे एक महिला घायल हो गई जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता लाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां महिला को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गेहड़वीं क्षेत्र के बेरिमियां स्थान पर एक कार एचपी 23 सी 7417 जिसे कार चालक अमित चला रहा था और वह समोह से गेहड़वीं की तरफ जा रहा था। उसी समय विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो पिकअप एचपी 69-2497 जिसे जजर गांव का विकास चला रहा था दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई।
इसमें कार में बैठी अमित की माता जमुना देवी घायल हो गई जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में इलाज के बाद घायल महिला को घर भेज दिया गया है। पुलिस ने विपरीत दिशा से आ रहे वाहन चालक विकास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस थाना प्रभारी प्रीतम चंद शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने भादंसं की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।