फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

Wed, 30 Oct 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
crime
crime
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं के पड़यालग चौक पर बिलासपुर पुलिस ने देर रात नाके के दौरान एक युवक से 3.13 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ कर रही है। एसपी बिलासपुर साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने उक्त कार्रवाई नाके के दौरान की है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि नशे पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस आयेदिन जिले के विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर बसों और अन्य वाहनों की चेकिंग कर रही है। इसी के तहत जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने मंगलवार देर रात विस क्षेत्र घुमारवीं के पड़यालग चौक पर नाका लगाया था। पुलिस नाके के दौरान वहां से गुजरने वाले हर वाहन और उनमें बैठे यात्रियों की चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान जब एक बस में बैठे युवक की तलाशी ली गई तो पुलिस को उससे 3.13 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने चिट्टे के साथ युवक को भी अपनी हिरासत में ले लिया है। वहीं एसआईयू टीम ने आरोपी को भराड़ी पुलिस को सौंप दिया है जहां आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपी की पहचान अंकित शर्मा पुत्र हेमराज निवासी गांव पड़यालग के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चिट्टे को अपने कब्जे में ले लिया है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है कि वह चिट्टा कहां से लेकर आया था और कहां लेकर जा रहा था।

एसपी साक्षी वर्मा ने कहा है कि पुलिस ने चिट्टे के साथ युवक को हिरासत में लिया है। वहीं एनडीपीएस एक्ट के तहत भराड़ी थाने में मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने साफ किया कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed