{"_id":"5db876848ebc3e014b5fbc5f","slug":"crime-bilaspur-news-sml312409989","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने काउंटर पर खड़े हो कर करवाई सीट बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने काउंटर पर खड़े हो कर करवाई सीट बुक
विज्ञापन
बिलासपुर बस स्टैंड में टिकट लेने के लिए खड़ी युवतियां,विभाग ने नहीं लगाया महिलाओं के लिए अलग काउं
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। दीपावली की छुट्टियों के बाद काम पर लौट रहे लोगों के लिए एचआरटीसी ने पुख्ता प्रबंधन कर रखे हैं। मंगलवार को निगम ने दिल्ली, चंडीगढ़ और शिमला सहित अन्य रूटों पर करीब 25 अतिरिक्त बसों को भेजा लेकिन इसके बाद भी दिन भर बस अड्डे पर टिकट के लिए लोगों में मारामारी लगी रही।
वहीं बुधवार को भी निगम की ओर से करीब 40 से 45 अतिरिक्त बसों को रूट पर भेजने का फैसला किया गया है ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उल्लेखनीय है कि दीपावली के मौके पर दूसरे राज्यों में पढ़ाई कर और नौकरी कर रहे लोग अपने अपने घरों को आए होते हैं। अब दीपावली का अवकाश खत्म होने के बाद सभी अपने-अपने काम पर लौट रहे हैं जिस कारण बसों में सफर करने वालों की संख्या एकदम से बढ़ गई है।
एचआरटीसी बिलासपुर डिपो की ओर से अकेले चंडीगढ़ के लिए 20 बसें अतिरिक्त भेजी गई हैं। जबकि दिल्ली के लिए मंगलवार को दो बसों को भेजा गया है। जबकि शिमला के लिए भी बस भेजने का प्रबंधन किया गया था। इसके बाद भी दिन भर बिलासपुर बस अड्डे पर टिकट लेने वालों का जमावड़ा लगा रहा। गई लोगों को तो मजबूरी में बस में सीट न मिलने के कारण वापस घर लौटना पड़ा। जबकि कई लोगों ने मंगलवार को ही लाइनों में खड़े होकर बुधवार के लिए अपनी बुकिंग करवा ली है ताकि सफर में कोई परेशानी पेश न आए।
विज्ञापन
इधर, एचआरटीसी बिलासपुर डिपो के आरएम पवन कुमार शर्मा का कहना है कि लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके लिए अतिरिक्त बसों का प्रावधान किया गया है। कहा कि दीपावली से पहले भी लोगों को लाने के लिए अतिरिक्त बसें भेजी गई थीं। उन्होंने कहा कि मंगलवार को भी करीब 24 अतिरिक्त बसों को विभिन्न रूटों पर भेजा गया है। जबकि बुधवार को करीब 40 से 45 अतिरिक्त बसों को दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून सहित अन्य राज्यों को भेजा जाएगा।