फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

युवती ने गोबिंद सागर में लगाई छलांग, रेस्क्यू टीम ने बचाया

Wed, 09 Oct 2019 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime
बिलासपुर। बिलासपुर में कुल्लू की एक युवती ने गोबिंद सागर में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। युवती बिलासपुर में (टैली) कंप्यूटर कोर्स करने आयी है। हालांकि युवती को बचा लिया गया है। सिटी चौकी पुलिस युवती को मेडिकल करवाने के लिए जिला अस्पताल ले गई है। पुलिस आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

बिलासपुर मे बुधवार दोपहर को कुल्लू की युवती ने लुहणू में गोबिंद सागर झील में छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद पैराग्लाइडिंग रेस्क्यू टीम ने रेस्क्यू कर के युवती को झील से निकाला। इसके बाद टीम ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवती का मेडिकल करवाने उसे जिला अस्पताल ले गई। वहीं युवती के घरवालों को भी घटना की सूचना दी गई है। बताया जा रहा है कि युवती बिलासपुर में कंप्यूटर कोर्स करने आई है और यहां पर पीजी में रह रही है।
विज्ञापन

एएसपी बिलासपुर भागमल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवती अभी डिप्रेशन में चल रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती के घर वालों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed