फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

स्कूटर चालक गंभीर, आईजीएमसी रेफर

Wed, 09 Oct 2019 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime
कुलांरू में सरकारी बस व स्कूटर की भीडंत - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं(बिलासपुर)। शिमला-धर्मशाला एनएच 103 पर घुमारवीं के समीप कुलारूं में हिमाचल परिवहन निगम की बस और स्कूटर की टक्कर में स्कूटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की ओर से घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान औहर क्षेत्र के पूर्व सैनिक नंद लाल (69) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में आयेदिन सड़कों पर बडे़ हादसे हो रहे हैं। बडे़ वाहनों की चपेट में आकर छोटे वाहन चालक या तो गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं या फिर उनके जीवन पर ही पूर्ण विराम लग जाता है। ऐसे में दोषी को सजा भी मिले तो हादसे का शिकार हुए व्यक्ति के परिवार पर बीतने वाली मुसीबत में कौन उनका साथ देगा। यह अपने आप में बड़ा सवाल है। जिले में बड़ रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जिला की ट्रैफिक पुलिस को कड़ा रुख अपनाने की जरूरत है ताकि इन हादसों को कम किया जा सके।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार औहर क्षेत्र का पूर्व सैनिक नंद लाल स्कूटर पर भगेड़ से घुमारवीं की तरफ जा रहा था। इस दौरान हिमाचल परिवहन की बस भी भगेड़ से घुमारवीं की तरफ ही जा रही थी। कुलारूं के समीप स्कूटर निगम की बस की चपेट में आ गया जिससे स्कूटर पर सवार पूर्व सैनिक बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि स्कूटर चालक सड़क पर काफी दूर तक बस की चपेट में रगड़ता चला गया जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में घायल को सिविल अस्पताल पहुुंचाया गया जहां से उसे शिमला आईजीएमसी के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि थाना घुमारवीं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed