{"_id":"5d9e24758ebc3e015e1b712b","slug":"crime-bilaspur-news-sml3103718102","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों की भरमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिलासपुर शहर से आगे नौणी के समीप गड्ढों की भरमार हो गई है। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने गड्ढों की भरपाई के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है लेकिन मिट्टी से भरे गड्ढों पर वाहनों की आवाजाही के दौरान उड़ रही धूल ने आसपास के ग्रामीणों का जीवन दुश्वार कर दिया है। ग्रामीणों में सरकार और संबंधित विभाग के प्रति भारी रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले लंबे समय से नौणी के पास सौ मीटर से ज्यादा सड़क गड्ढों से भरी पड़ी है। हालात यह हैं कि गड्ढों के कारण वाहनों के कलपुर्जे टूट रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं।
बताया जा रहा है कि लोनिवि की ओर से मजदूर लगाए गए हैं। गड्ढों की भरपाई की जा रही है लेकिन मिट्टी डालकर विभाग सिर्फ इसकी खानापूर्ति कर रहा है। अब ग्रामीणों की परेशानी यह है कि एनएच वाहनों के लिहाज से बेहद व्यस्त मार्ग है जिस पर रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही है। वाहनों के गुजरते वक्त उड़ रही धूल ग्रामीणों को परेशान कर रही है। यह सिलसिला पिछले काफी समय से बरकरार है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि गड्ढों को तारकोल से भरने के बजाए मिट्टी डालकर खानापूर्ति की जा रही है और यह मिट्टी गड्ढों में ज्यादा दिन तक नहीं टिक रही है। ऐसे हालात में धूल उड़ने के कारण जीना दूभर हो गया है। उन्होंने विभाग और प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही इस समस्या से स्थायी तौर पर निजात दिलाई जाए अन्यथा ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए विवश होना पड़ेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी।
लोक निर्माण विभाग के डिवीजन एक के अधिशासी अभियंता ईं. वीएन पराशर ने बताया कि नौणी के पास राजमार्ग पर पड़े गड्ढों की भरपाई की जा रही है जिसके लिए कार्य जारी है। बीच-बीच में पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजमार्ग की हालत सुधारने के लिए 22-23 लाख का बजट आया है। जल्द ही आगामी कार्यवाही शुरू की जाएगी।