{"_id":"5d4b0f8f8ebc3e6ce47b2cc9","slug":"crime-bilaspur-news-sml303185686","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में संदिग्ध हालत में मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में संदिग्ध हालत में मिला व्यक्ति का शव
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। बुधवार सुबह के समय घुमारवीं विस क्षेत्र के तहत आने वाली हटवाड़ पंचायत के देहरा गांव में एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में गाड़ी में मृत मिला। गाड़ी में बैठे व्यक्ति में शारीरिक कोई हलचल न होने के चलते स्थानीय लोगों को व्यक्ति पर शक हुआ। लोगों ने जैसे ही पास आकर गाड़ी में देखा तो व्यक्ति को देखकर प्रतीत हुआ कि वह मर गया है। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति की जांच पड़ताल की तो व्यक्ति मृत पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति पेशे से अखबारों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर छोड़ने का काम करता था। वह प्रतिदिन सरहंद से सरकाघाट तक अखबार लाता था। बुधवार को व्यक्ति सरकाघाट से अखबार छोड़कर वापस आ रहा था कि देहरा गांव के समीप यह मामला हो गया। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही सारे तथ्यों के बारे बताया जा सकता है।
उधर, घुमारवीं डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि व्यक्ति गाड़ी नंबर एचपी69-7072 ड्राइवर सीट पर सवार था। मृतक की पहचान जगदीश चंद पुत्र मौजी राम उम्र 58 साल गांव हम्वोट, डाकखाना हटवाड़ तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार दोपहर तक शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है, छानबीन जारी है।
विज्ञापन
-----------------------