{"_id":"698b31b0d3d434b51c04438d","slug":"cricket-team-won-trophy-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-153768-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: साइलेंट किल्लर की टीम बनी मदन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: साइलेंट किल्लर की टीम बनी मदन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता
विज्ञापन
फाइनल में हिमाचल स्ट्राइकर को छह विकेट से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। औहर खेल मैदान में मदन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को साइलेंट किल्लर बिलासपुर और हिमाचल स्ट्राइकर के बीच खेला गया। इस मुकाबले में साइलेंट किल्लर बिलासपुर की टीम ने ने छह विकेट से जीत दर्ज की।
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर हिमाचल स्ट्राइकर की टीम ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल स्ट्राइकर की शुरुआत खराब रही और 12 रन पर तीन बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए। पांचवें विकेट के लिए सिमरन और निलय के बीच 66 रन की साझेदारी हुई। सिमरन ने 58 और निलय ने 44 रन की पारी खेली। इसके अलावा आयुष ने 30 रन का योगदान दिया। हिमाचल स्ट्राइकर की टीम 19.2 ओवर में 165 रन बनाकर आलआउट हो गई। साइलेंट किल्लर की ओर से नवीन ठाकुर ने चार विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साइलेंट किल्लर टीम के बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और अच्छी रन गति से रन बनाए। टीम ने 18.1 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। साइलेंट किल्लर की ओर से गौरव शर्मा ने नाबाद 66 रन की पारी खेली। रवि शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच बने जिन्होंने दो विकेट हासिल किए और नाबाद 17 रन का योगदान दिया। आयोजकों की ओर से दोनों टीम को नकद इनाम और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।