{"_id":"657c9e4f646d82876f044134","slug":"cricket-pratiyogita-organised-in-dav-barmana-school-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-10183-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: आलमपुर क्लस्टर बना अंडर-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: आलमपुर क्लस्टर बना अंडर-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता
विज्ञापन
आलमपुर क्लस्टर बना अंडर-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता
डीएवी बरमाणा में चल रही राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी बरमाणा में चल रही राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुकाबलों में पहला मैच अंडर-14 फाइनल क्लस्टर पालमपुर और क्लस्टर मंडी के बीच हुआ। इसमें पालमपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर मंडी क्लस्टर को चार रन से बड़े ही रोमांचक ढंग से हराकर मैच में जीत हासिल की।
दूसरा मैच अंडर-17 क्लस्टर पालमपुर और क्लस्टर आलमपुर के बीच में सेमीफाइनल हुआ। आलमपुर ने पहले बल्लेबाजी की लेकिन पालमपुर विजयी रहा और फाइनल में प्रवेश कर गया।
इसके बाद अंडर-19 क्लस्टर शिमला और क्लस्टर आलमपुर के बीच में सेमीफाइनल मैच हुआ जिसमें आलमपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फ़ैसला लिया लेकिन कांटे की टक्कर में टीम आलमपुर ने 18 रन से जीत हासिल की। अंडर -17 फाइनल मैच क्लस्टर अम्बोटा और क्लस्टर पालमपुर के बीच हुआ। इसमें क्लस्टर अम्बोटा ने सात विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
अंडर -19 फाइनल क्लस्टर मंडी और क्लस्टर आलमपुर के बीच हुआ। क्लस्टर आलमपुर इसमें विजयी रहा। मेजबान पाठशाला के प्रधानाचार्य सुनील गांगटा और डीएवी सुंदरनगर की प्रधानाचार्या दीपिका ने पर्यवेक्षक के रूप में मैच का भरपूर आनंद लिया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि कुलदीप गुलेरिया ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।