फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cricket Mahakumbh to be held at Sandu Haar Ground from 17th, 32 teams to participate

Bilaspur News: सांडू हार ग्राउंड में क्रिकेट महाकुंभ 17 से, 32 टीमें लेंगी हिस्सा

Wed, 06 May 2026 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 06 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Cricket Mahakumbh to be held at Sandu Haar Ground from 17th, 32 teams to participate
विजेता टीम को 1,11,000 उपविजेता टीम को 61,000 रुपये का मिलेगा इनाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मंडी-भराड़ी पुल के समीप स्थित हार ग्राउंड (सांडू मैदान) में 17 मई से क्रिकेट प्रतियोगिता होने जा रही है। बिलासपुर क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 सीजन-1 के नाम से आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में जिले सहित बाहरी क्षेत्रों की कुल 32 टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।


आयोजन समिति के सदस्य कर्ण चौधरी और सुमित भाटिया ने बताया कि प्रतियोगिता को रोमांचक बनाने के लिए सभी टीमों को 8 ग्रुप में विभाजित किया गया है। प्रत्येक ग्रुप में 4 टीमें होंगी, जो लीग आधार पर मुकाबले खेलेंगी। इसके बाद शीर्ष टीमें नॉकआउट चरण में प्रवेश करेंगी। हर टीम में अधिकतम 18 खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। साथ ही अन्य राज्यों के अधिकतम 4 खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने की अनुमति होगी, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और भी ऊंचा होगा। इस टूर्नामेंट में इंपैक्ट प्लेयर नियम भी लागू रहेगा, जिससे मैचों में रणनीतिक बदलाव देखने को मिलेंगे। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करना है। प्रतियोगिता के विजेता को ट्रॉफी के साथ 1,11,000 की नकद राशि प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 61,000 का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed