{"_id":"677bdbcced45a52f6d0e42c4","slug":"cricket-competition-will-start-in-bandla-from-11th-january-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-129741-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बंदला में 11 जनवरी से शुरू होगी क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बंदला में 11 जनवरी से शुरू होगी क्रिकेट प्रतियोगिता
Mon, 06 Jan 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
-विजेता टीम को 21 हजार, उप विजेता को मिलेंगे 11 हजार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर की ग्राम पंचायत बंदला में 11 जनवरी से क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी। आयोजक कमेटी की ओर से प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू कर दी गई है।
आयोजक संजीव ठाकुर और पंचायत प्रधान सतीश ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला मैच 11 जनवरी को खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि यह ओपन प्रतियोगिता है। कोई भी टीम इसमें भाग ले सकती है। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये इनाम राशि दी जाएगी। वहीं दो हजार रुपये प्रतियोगिता की एंट्री रखी गई है। बताया कि मैच लेदर की गेंद से खेले जाएंगे। गेंद आयोजक कमेटी की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। टीम को इसके लिए अलग से पैसे देने होंगे। इसके अलावा अन्य खेल सामग्री टीम को स्वयं लानी होगी। आयोजकों की ओर से कोई भी सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता नियमानुसार खेली जाएगी और अंपायर का निर्णय अंतिम निर्णय होगा। यदि कोई टीम अभद्र व्यवहार करती है तो उसे प्रतियोगिता से बाहर किया जाएगा। साथ ही किसी भी प्रकार की चोट के लिए खिलाड़ी स्वयं जिम्मेदार होंगे। सभी खिलाड़ियों को आधार कार्ड लान अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि टीम का पंजीकरण कराने के लिए 9816576054, 7018336083, 8627880135 पर संपर्क कर सकते हैं।