{"_id":"583f117a4f1c1b0f1ede6ccf","slug":"cps-inaugareted-avdanighat-simiti-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीएस ने किया अवढाणीघाट सहकारी सभा के भवन का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीएस ने किया अवढाणीघाट सहकारी सभा के भवन का उद्घाटन
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Wed, 30 Nov 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
अवढाणीघाट में अनाज भंडार भवन का उद्घाटन करते सीपीएस राजेश धर्माणी।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य संसदीय सचिव (वन) राजेेश धर्माणी ने बुधवार को अवढाणीघाट में 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित दी ज्योति कृषि सेवा सहकारी सभा समिति भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने सहकारी सभा समितियों की महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि सहकारी सभा समितियों के माध्यम से जहां किसानों को समय-समय पर खाद और बीज उपलब्ध करवाएं जाते हैं।
विज्ञापन
वहीं उनको अच्छी ब्याज दरों पर बैंकिंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि सहकारी सभा का गठन 1960 में मात्र 11 सदस्यों ने किया था। आज इस सभा के 850 शेयर होल्डर सदस्य हैं।
विज्ञापन
सहकारिता की समाज के विकास में अहम भूमिका है। उन्होंने बताया कि जो काम हम व्यक्तिगत रूप से नहीं कर सकते उस काम को हम एकत्रित होकर सहकारिता के माध्यम से आसानी से पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
सीपीएस धर्माणी ने कहा कि वर्तमान में सहकारी सभा अवढाणीघाट और टकरेड़ा में दो उचित मूल्य की दूकानें भी चला रही है। सहकारी सभा का टर्न ओवर 5 करोड़ 12 लाख रुपये होने के साथ-साथ शुद्ध लाभ 11 लाख 57 हजार रुपये है।
धर्माणी ने कहा कि शोघी में एक ओवर हैड टैंक का निर्माण किया जाएगा जबकि क्यारी और कुलांरु में एक-एक हैंडपंप लगाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि घुमारवीं नगर परिषद के सभी वार्डों में एक-एक पार्क और अवढाणीघाट में बच्चों के खेलने के लिए मैदान का भी निर्माण किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रधान सहकारी सभा समिति पवन जम्वाल, उपप्रधान जगदीश कौशल, कोषाध्यक्ष बृजलाल शर्मा, सचिव कर्णदेव शर्मा, नगर परिषद के पार्षद श्यामलाल, स्थानीय राज्य सहकारी बैंक प्रबंधक रामजीदास, इंस्पेक्टर को-ऑपरेटिव सोसायटी विजय कुमार और चमनलाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी और अन्य लोग उपस्थित थे।