फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   covid-19

कोविड-19 पर सीएमओ कार्यालय में बरती जा रही लापरवाही पड़ी भारी: सांख्यान

Thu, 03 Sep 2020 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
covid-19
बिलासपुर। जिला कांग्रेस महासचिव संदीप सांख्यान ने कहा कि कुछ दिन पहले कोविड-19 के संक्रमण को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय के बारे में, उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को चेताया था। विभाग ने उनकी बात पर कोई संज्ञान नहीं लिया। अगर अस्पताल प्रबंधन कोरोना नियमों के अनुसार कार्य करता तो आज सीएमओ कार्यालय पर ताला नहीं लगाना पड़ता।
विज्ञापन

सांख्यान ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से इस बारे में अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई करने का आग्रह किया था। उन्होंने सवाल किया कि जब मीडिया के माध्यम से उन्होंने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे तो तुरंत संज्ञान क्यों नहीं लिया गया। उन्होंने जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से सवाल किया है कि आपके खुद के कार्यालय में अगर इस तरह से लापरवाही बरती गई है तो आपके अधीन आने वाले अन्य चिकित्सा केंद्रों का क्या हाल है। इस विषय पर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। इस मुद्दे पर प्रदेश सरकार को कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। सांख्यान ने कहा कि आज के वातावरण में कोविड-19 एक गंभीर विषय है और इसके कारण पूरा सामाजिक और आर्थिक ढांचा हिल गया है। अगर ऐसे समय में जिला का मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय से कोविड-19 का संक्रमण फैलना शुरू हो जाए तो आम जनता कहां सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed