फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   court

रास्ता रोककर हमला करने पर तीन दोषियों को 5 साल का कारावास

Thu, 08 Oct 2020 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
court
घुमारवीं(बिलासपुर)। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश घुमारवीं की अदालत ने रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने के मामले में नामजद तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए 5 वर्ष के कठोर कारावास तथा 56 हजार 600 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन

सहायक लोक अभियोजक राजीव शर्मा ने बताया कि इस शिकायतकर्ता शीला देवी गांव अवढाणीघाट की रहने वाली हैं। वर्ष 2013 में शीला देवी ने पुलिस थाना घुमारवीं में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि आरोपियों विद्यासागर, सतीश व प्यार चंद ने शिकायतकर्ता तथा उसके जीजा नंदलाल का रास्ता रोका और उनके ऊपर कस्सी के साथ जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि इस मारपीट में इन लोगों को गंभीर चोटें आईं। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने इन्हें जान से मार देने की धमकियां भी दीं। सहायक लोक अभियोजक राजीव शर्मा ने बताया कि घुमारवीं पुलिस ने मामले के आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि अदालत ने आरोपियों को दोषी करार देते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत 5 वर्ष का कठोर कारावास तथा 50 हजार रुपये जुर्माना, धारा 325 के तहत 2 वर्ष का कठोर कारावास तथा 5 हजार रुपये जुर्माना, धारा 506 के तहत 1 वर्ष कारावास तथा एक हजार रुपये जुर्माना तथा धारा 341 के तहत 1 माह कारावास तथा 600 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed