फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   court

महिला कांस्टेबल से दुव्र्यवहार करने वाला फौजी 12 दिन की न्यायिक हिरासत में

Tue, 16 Jun 2020 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
court
बिलासपुर। स्वारघाट में शैला घोड़ा नाके पर तैनात महिला कांस्टेबल के साथ दुर्व्यवहार मामले में आरोपी सैन्य जवान को कोर्ट ने 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी ने कोर्ट में जमानत की अर्जी भी लगाई है, लेकिन उस पर अभी फैसला आना बाकी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि महिला कर्मी के साथ दुर्व्यवहार का यह कामला स्वारघाट के शैला घोड़ा नाके पर रविवार को सामने आया था। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल के साथ आर्मी के जवान ने नशे में बदतमीजी की। महिला कांस्टेबल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह आईआरबीएन पांच बटालियन बस्सी में तैनात है। कोविड-19 के चलते उसकी ड्यूटी पंजाब-हिमाचल के बॉर्डर शैला घोड़ा में लगी है। रविवार को जब वह स्टाफ के साथ ड्यूटी पर तैनात थी तो पंजाब के गंगूवाल की तरफ से एक कार नंबर पीबी12एडी-7291 आई। जिसे नाके पर चैकिंग के लिए रोका गया। कार चालक ने बताया कि उसके साथ एक आर्मी जवान बैठा है जोकि समीपवर्ती गांव डोलां का है। ड्यूटी के दौरान लेडी कांस्टेबल ने चालक को लीव सर्टिफिकेट दिखाने और मेडिकल स्क्रीनिंग के लिए कहा।
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल ने बताया कि आर्मी जवान द्वारा दिखाया गया सर्टिफिकेट धुंधला और पढ़ने योग्य नहीं था। इस पर आर्मी जवान को साफ दस्तावेज दिखाने को कहा गया। लेकिन उसने कुछ भी दिखाने से मना कर दिया। शराब के नशे में धुत्त आर्मी जवान ने लेडी कांस्टेबल को धक्का दिया और वहां पड़ी कुर्सी को हिट करते हुए लेडी कांस्टेबल को धमकियां देने लगा। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट ने 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। बताया कि आरोपी ने कोर्ट में जमानत की अर्जी भी दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed