{"_id":"60902c578ebc3ee1c270a677","slug":"counting-personnel-created-ruckus-by-accusing-them-of-getting-hungry-and-thirsty-bilaspur-news-mbd388081382","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूखे-प्यासे काम कराने का आरोप लगाकर मतगणना कर्मियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूखे-प्यासे काम कराने का आरोप लगाकर मतगणना कर्मियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
बिलासपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में लगे गणना कर्मियों ने निर्वाचन अधिकारी पर भूखे प्यासे काम कराने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जमकर हंगामा किया। इस दौरान मतगणना का कार्य करीब आधा घंटे बाधित भी रहा। बाद में सीओ आदि के समझाने पर कर्मियों ने कार्य शुरू किया। इस दौरान अफरातफरी का माहौल रहा।
नगर की नवीन मंडी में मतगणना का कार्य सोमवार को दूूूूसरे दिन भी चलता रहा। अपराह्न करीब ढाई बजे मतगणना हाल में मतगणना में लगे कर्मियों ने भूखे प्यासे काम न करने की बात कहते हुए निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ हंगामा करना शुरू दिया। हंगामा करने वालों ने गणना के काम को रोक दिया। उनका आरोप था कि वह लोग सुबह से गणना का कार्य कर रहे हें, मगर उन्हें नाश्ता और खाना तो बहुत दूर की बात है चाय व पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि वह लोग ऐसी अव्यवस्था के बीच कार्य नहीं करेंगे। हंगामा होता देख गणना स्थल पर मौजूद निर्वाचन अधिकारी प्रभु दयाल, निर्वाचन अधिकारी बीडीसी विवेक कुमार, सीओ धर्म सिंह मर्छाल, खंड विकास अधिकारी रिजवान हुसैन, कोतवाली प्रभारी अपराध पूरन चंद आदि तत्काल हंगामा करने वालों के बीच पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करने वालों को समझाया। हंगामा करने वालों का कहना था कि उनके ऊपर सभी अधिकारी तेजी से काम करने का जोर दे रहे हैं, मगर उनकी भूख और प्यास की किसी को भी चिंता नहीं है। आरओ ने कहा कि खाना कुछ देर से आने के कारण हुई अव्यवस्था के लिए वह अपनी जिम्मेदारी मानते हैं। आरओ ने अपनी लापरवाही का ठीकरा अपने मातहतों पर फोड़ना शुरू कर दिया। उन्होंने तत्काल पीने के पानी और खाने की व्यवस्था कराई, करीब आधा घंटे बाद मतगणना का कार्य शुरू हो सका। आरओ का कहना था कि खाना आने में कुछ देरी हो गई थी, इसलिए कर्मियों ने गुस्से का इजहार किया था।