{"_id":"6086f7858ebc3e8d39132887","slug":"corona-vaccination-in-bilaspur-bilaspur-news-sml36863867","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में अब तक 90,470 लोगों का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में अब तक 90,470 लोगों का टीकाकरण
विज्ञापन
जिला अस्पताल बिलासपुर में कोरोना वैक्सीन लगवाता व्यक्ति।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिले में तीसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु के 47,475 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। वहीं 45 से 59 वर्ष की आयु के 42,995 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। कुल 90,470 लोग जिले में वैक्सीन लगवा चुके हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि ये टीके सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क लगाए जा रहे हैं। निजी अस्पतालों में 250 रुपये देकर टीका लगवाया जा सकता है। डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि टीका लगवाने के लिए ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है। अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निर्धारित दिनों में टीका लगवाया जा सकता है। आरोग्य सेतु ऐप या कोविड ऐप के माध्यम से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण का दिन चुनकर नाम दर्ज करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त सीमित संख्या में स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण के दिन ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी होगी। इसका लाभ भी उठा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक किसी को भी कोई गंभीर प्रतिकूल प्रभाव नहीं हुआ है। टीकाकरण के बाद मामूली बुखार, टीका लगाने की जगह और शरीर में दर्द होने जैसे प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं।