{"_id":"6012f8ac8ebc3e32d344491c","slug":"corona-vaccination-in-bilaspur-bilaspur-news-sml3591045113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहतलाई में 92 का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहतलाई में 92 का टीकाकरण
विज्ञापन
जिला अस्पताल बिलासपुर में कोरोना वैक्सीन लगवातीं फ्रंट लाइन वर्कर।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की धार्मिक नगरी शाहतलाई में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वीरवार को स्वास्थ्य कर्मी, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने टीकाकरण करवाने में भारी उत्साह दिखाया। वीरवार को प्रथम चरण में 100 को टीकाकरण करने के लिए चयनित किया गया था। इनमें से 92 को वैक्सीनेशन लगाई गई।
हालांकि केंद्र में 100 स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण के लिए उपस्थित थे। लेकिन 8 फ्रंट लाइन वर्कर का टीकाकरण नहीं हो सका। इन वर्करों में अन्य बीमारियां पाई गईं। इसलिए इनका टीकाकरण नहीं हो सका। स्वास्थ्य कार्यकर्ता मंजू कुमारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट प्यारे लाल सोनी को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. दिव्यांश राणा और डॉ. प्रीति ठाकुर की देखरेख में टीकाकरण अभियान चलाया गया। टीका लगवाने के बाद सभी डॉक्टरों की निगरानी में 30 मिनट तक रहे। इस अवसर पर झंडूता के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र टंडन ने कहा कि टीकाकरण के उपरांत भी वैक्सीन लगवाने वाले व्यक्ति को निश्चित दूरी, मास्क एवं सैनिटाइजर जैसी सावधानियां बरतनी होंगी।