फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Corona Test

कोरोना काल में एंबुलेंस कर्मियों का नहीं हुआ कोरोना टेस्ट

Fri, 04 Sep 2020 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Corona Test
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिला बिलासपुर के 108, 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की बैठक घुमारवीं अस्पताल में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु राम शर्मा ने की। बैठक में कर्मचारियों को आ रही विभिन्न प्रकार की समस्याओं पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में बताया कि कोविड के दौरान एंबुलेंस कर्मचारियों को आइसोलेट करने की किसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। कई जगहों पर सेवाएं प्रदान करने के लिए कमरा तक उपलब्ध नहीं करवाया गया। कर्मचारियों के साथ किए जा रहे इस सौतेले व्यवहार से कर्मचारी आहत हैं। जिन जगहों पर कर्मचारियों को कमरा उपलब्ध हैं तो वहां शौचालयों की सुविधा नहीं है। एंबुलेंस के सभी कर्मचारी पिछले छह महीने से निरंतर सेवाएं दे रहे हैं। उनमें से किसी को भी आज तक आइसोलेट नहीं किया गया। न ही किसी कर्मचारी का कोरोना टेस्ट किया गया।
विज्ञापन

कर्मचारी पिछले छह महीने से जान पर खेल कर सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री व स्वास्थ्य निदेशक से आग्रह किया कि उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर माना जाए और उनकी समस्याओं का निवारण भी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed