बिलासपुर। जिले में प्रतिदिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसके कारण अब कोरोना का खतरा और बढ़ गया है। जिले में रविवार को कोरोना के 21 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 33 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिले में कोरोना के 369 मामले एक्टिव हो गए हैं।
सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले में रविवार को रैपिड एंटीजन से 50 सैंपल लिए गए, इनमें 3 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को शिमला भेजे गए सैंपलों में से 18 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से 28, 26 वर्षीय, भगेड़ से 50 वर्षीय, बैहना जट्टा से 40, 45, 15, 14 वर्षीय, ऋषिकेश से 76 वर्षीय, एसीसी बरमाणा से 32 वर्षीय, बड्डुू से 35 वर्षीय, बल्ह सिहणा से 41 वर्षीय, बड़गांव से 45 वर्षीय, मझासु से 55, 23 वर्षीय, डियारा सेक्टर से 14, 35, 26 वर्षीय, पंजगाईं से 39, 59 वर्षीय, रौड़ा सेक्टर से 54, 21 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से कोविड नियमों का पालन करने का आग्रह कर रहा है। पुलिस भी लोगों को जागरूक कर रही है।