फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Continuous efforts to make transport services digital and transparent

वाहन सॉफ्टवेयर में मोबाइल नंबर अपडेट करें : एसडीएम

Mon, 01 Dec 2025 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Continuous efforts to make transport services digital and transparent
ई-चालान और परिवहन सेवाओं की सुविधा के लिए अपडेट जरूरी
विज्ञापन

परिवहन सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए कर रहे प्रयास

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने क्षेत्र के सभी वाहन मालिकों से आग्रह किया है कि वे अपने मोबाइल नंबर को वाहन सॉफ्टवेयर में अवश्य अपडेट करवाएं। इससे परिवहन विभाग द्वारा भेजी जाने वाली महत्वपूर्ण सूचनाएं समय पर उन तक पहुंच सकेंगी।
उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में वाहन मालिकों के मोबाइल नंबर अभी तक वाहन सॉफ्टवेयर में अपडेट नहीं हैं। इसके कारण ई-चालान से जुड़े नोटिस समय पर लोगों तक नहीं पहुंच पाते। मोबाइल नंबर अपडेट न होने के चलते लंबित ई-चालानों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इन पर कार्रवाई की गति भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चालान नोटिस समय पर प्राप्त न होने से वाहन मालिक अनजाने में देरी कर बैठते हैं। इससे अतिरिक्त जुर्माना और कानूनी प्रक्रियाओं की जटिलताएं बढ़ सकती हैं। एसडीएम गौरव चौधरी ने स्पष्ट किया कि समय पर मोबाइल नंबर अपडेट न करने से वाहन मालिक भविष्य में अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी से भी वंचित रह सकते हैं। इनमें ऑनलाइन टैक्स भुगतान, परमिट नवीनीकरण, फिटनेस प्रमाणपत्र, वाहन पंजीकरण से जुड़ी सूचनाएं और अन्य परिवहन सेवाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार परिवहन सेवाओं को पूर्णतया डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे में यह जरूरी है कि वाहन मालिक अपनी जानकारी को अद्यतन रखें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। एसडीएम ने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने निकटतम आरटीओ या आरएलए कार्यालय में जाकर अपने मोबाइल नंबर की पुष्टि कराएं। इसके अलावा वाहन मालिक परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी अपने मोबाइल नंबर को आसानी से अपडेट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed