फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Consumers returning without filling oil from petrol pumps of Ghumarwin

घुमारवीं के पेट्रोल पंपों पर बिना पंपों से बिना तेल लौट रहे उपभोक्ता

Sun, 19 Jun 2022 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Consumers returning without filling oil from petrol pumps of Ghumarwin
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं नगर परिषद क्षेत्र और उसके साथ लगते पेट्रोल पंपों पर तेल होने के बावजूद उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटाया जा रहा है। कारण यह है कि पंपों पर तेल की सप्लाई कम आ रही है और जितनी आ रही है उस तेल को पंप मालिक की सिफारिश पर ही दिया जा रहा है। इससे आम उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

अगर किसी की सिफारिश नहीं है तो कर्मचारी तेल न होने का बहाना बना देते हैं। इससे जहां वाहन चालक परेशान हो रहे हैं, वहीं पंप मालिकों और कर्मचारियों के व्यवहार से मानसिक तौर पर प्रताड़ित भी हो रहे हैं। उपभोक्ता कर्मदेव, दलजीत, प्यार सिंह, कमल, भाग सिंह का कहना है कि जब भी पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए जाते हैं तो पंप पर सेवाएं दे रहे कर्मचारी तेल न होने का हवाला दे रहे हैं। जिसकी चलती है, उसे तेल दिया जा रहा है। यह हाल घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग के नगर परिषद क्षेत्र का है। यह सब खेल स्थानीय और जिला प्रशासन के नाक तले हो रहा है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। जब भी कोई उपभोक्ता सिफारिश करवाता है तो उसको तुरंत तेल दिया जाता है। काफी दिनों से जिले के विभिन्न स्थानों के पेट्रोल पंपों पर तेल लोगों को नहीं मिल रहा है। फिर भी वातानुकूलित कमरों में बैठे अधिकारी पंपों तक नहीं पहुंच रहे हैं और मात्र लोगों की बेबसी का तमाशा देख रहे हैं।
विज्ञापन

बेशक केंद्र सरकार लाख दावे कर रही है कि देश में तेल की कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। दकड़ी पेट्रोल पंप मालिक विशाल ने कहा कि जल्द ही पेट्रोल की गाड़ी आ जाएगी और समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं मंत्री
मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि पूरे प्रदेश के पंप मालिकों को आदेश दिए हैं कि कोई भी उपभोक्ता बिना पेट्रोल से नहीं जाना चाहिए। जरूरत के अनुसार तेल डाल दिया जाए। अगर कोई पंप मालिक ऐसा नहीं करता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed