फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress used Scheduled Castes as vote bank: Dhumal

कांग्रेस ने अनुसूचित जाति को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया : धूमल

Sun, 14 Apr 2024 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Congress used Scheduled Castes as vote bank: Dhumal
- सुक्खू को जनता दुक्खू मुख्यमंत्री के नाम से याद रखेगी : डॉ. सिकंदर
विज्ञापन

- देलग में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सम्मेलन आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भाजपा सदर मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा का सम्मेलन रविवार को देलग (कंदरौर) में हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल और मुख्य वक्ता के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार शामिल हुए।

प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग को हमेशा अपने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। इस वर्ग के उत्थान का काम सही मायनों में भाजपा सरकार के समय ही हुआ है। 1998 में उनकी सरकार के समय अनुसूचित जाति वर्ग के मेधावी बच्चों के लिए जहां आंबेडकर छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई। एससी कंपोनेंट का बजट 11 से बढ़ाकर 25 फीसदी किया गया था। इसी तरह इस वर्ग के लोगों की सुविधा के मद्देनजर सभी विधानसभा क्षेत्रों में आंबेडकर भवन बनाने के लिए 10-10 लाख रुपये दिए गए थे। मोदी सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया है। अब भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 5 लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज की सुविधा मुहैया करवाने, गरीबी रेखा से बाहर आ चुके लोगों को भी जरूरत के अनुसार मदद जारी रखने और सभी को अपना आशियाना मुहैया करवाने के लिए 3 करोड़ मकान बनाने का वादा किया है। यह केवल वादा नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है। डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने हमेशा समाज के हितों के लिए लड़ाई लड़ी। कांग्रेस ने तो उन्हें भी नजरअंदाज किया। उनके सपनों को मोदी सरकार साकार कर रही है। कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार ने जनविरोधी फैसले लेकर लोगों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सुखविंदर सिंह सुक्खू को जनता दुक्खू मुख्यमंत्री के नाम से याद रखेगी। विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा छल-कपट की राजनीति की है। सत्ता में आते ही उसने लगभग 1000 संस्थान बंद कर दिए। कांग्रेस से जुड़े लोग भी इससे नाराज हुए। मुख्यमंत्री के अडिय़ल और तानाशाह रवैये से नाराज होकर उसके कई विधायकों ने पार्टी तक छोड़ दी। कार्यक्रम के दौरान सदर विधानसभा क्षेत्र से अनुसूचित जाति वर्ग के लगभग 80 लोग भाजपा में शामिल हुए। प्रेम कुमार धूमल, सिकंदर कुमार और त्रिलोक जमवाल ने हार और पार्टी के पटके पहनाकर उनका भाजपा में स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, सदर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed