फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress takes over the District Marketing and Consumer Association after 9 years

Bilaspur News: जिला विपणन एवं उपभोक्ता संघ पर 9 साल बाद कांग्रेस का कब्जा

Tue, 24 Mar 2026 01:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Congress takes over the District Marketing and Consumer Association after 9 years
जिला विपणन एवं उपभोक्ता संघ्र नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन समेत अन्य। स्रोत संघ
चेयरमैन पद पर सुरेंद्र ठाकुर, वाइस चेयरमैन पद पर कपिल शर्मा चुनाव जीते
विज्ञापन

एक-एक वोट के अंतर से जीते दोनों चुनाव, कांग्रेस निदेशकों ने दिखाई एकजुटता
क्रॉस वोटिंग के डर से बीते सप्ताह भी टल गए थे चुनाव, अब वोटिंग से हुआ निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला विपणन एवं उपभोक्ता संघ (जिला फेडरेशन) के सोमवार को हुए चुनाव में कांग्रेस ने कब्जा किया है। 9 साल बाद कांग्रेस को इसमें जीत मिली है। चेयरमैन पद पर सुरेंद्र ठाकुर व वाइस चेयरमैन के पद पर कपिल शर्मा की ताजपोशी हुई है। इन दोनों पदों का फैसला मतदान के माध्यम से हुआ। इससे पहले बीते सप्ताह क्रॉस वोटिंग के डर से यह चुनाव टाल दिए गए थे। शहर के सपरून स्थित कार्यालय में जिला फेडरेशन के चुनाव हुए। फेडरेशन में चुने व नामित निदेशकों की संख्या 15 हैं, जिसमें भाजपा के पास 7 व कांग्रेस के पास 8 निदेशक हैं। कांग्रेस को उम्मीद थी कि इस चुनाव में भाजपा किसी भी प्रकार की सेंधमारी नहीं कर सकती है क्योंकि कांग्रेस के सभी 8 निदेशक एकजुट थे। कांग्रेस की ओर से चेयरमैन पद को लेकर अर्की से चुनाव जीते सुरेंद्र ठाकुर को उम्मीदवार बनाया था, जबकि भाजपा ने चेयरमैन के लिए नालागढ़ के सरदार रणजीत को चुनाव में उतारा। इसी तरह वाइस चेयरमैन को लिए कांग्रेस ने कंडाघाट से चुनाव जीते कपिल शर्मा को उम्मीदवार बनाया था, जबकि भाजपा ने सोलन से चुनाव जीते यादवेंद्र को चुनाव में उतारा। कांग्रेस ने दोनों ही पद एक-एक वोट के अंतर से जीते। इसके लिए कांग्रेस को खूब भागदौड़ करनी पड़ी, क्योंकि कांग्रेस के पास तो 2 ही निदेशक थे,जबकि भाजपा के पास सात निदेशक थे। सरकार ने बाद में 6 निदेशक मनोनीत कर भाजपा का खेल बिगाड़ दिया। हालांकि भाजपा को उम्मीद थी कि शायद क्राॅस वोटिंग उन्हें जीत दिला दे, लेकिन कांग्रेस ने ऐसी एकजुटता दिखाई कि भाजपा को तीसरी बार फेडरेशन में जीत हासिल करने का मौका नहीं मिल पाया। इस चुनाव में एक बात देखने को मिली कि कांग्रेस के सभी 8 निदेशक एकजुट रहे और भाजपा के भी सभी 7 निदेशक एकजुट रहे। इस जीत के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष बरमानी व जोगिंद्रा बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा समेत अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। कांग्रेस को इस जीत से नई संजीवनी मिलेगी।
मिलकर करेंगे काम : सुरेंद्र ठाकुर
जीत के बाद नव निर्वाचित चेयरमैन सुरेंद्र ठाकुर ने दावा किया कि फेडरेशन को मिलजुल कर आगे बढ़ाएंगे और इसके लिए पुराने व अनुभवी निदेशकों का मार्गदर्शन भी लिया जाएगा भले ही वे चाहे भाजपा को निदेशक ही क्यों न हो। फेडरेशन एक ऐसी संस्था है जहां पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लोगों के हितों को लेकर काम करना होगा। वाइस चेयरमैन कपिल शर्मा ने भी दावा किया कि सभी निदेशक मिलजुल कर फेडरेशन को आगे बढ़ाएंगे। उधर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष बरमानी ने कहा कि यह जीत कांग्रेस की एकजुटता का प्रमाण है।
विज्ञापन




पांच माह से रिक्त चल रही थी कुर्सी
जिला फेडरेशन के चुनाव 25 नवंबर 2025 को हुए थे। उसके बाद चेयरमैन व वाइस चेयरमैन की कुर्सी खाली चल रही थी। भाजपा ने गुटबाजी के चलते सोलन के दोनों जोन व कंडाघाट जोन में उम्मीदवारों को लेकर सही रणनीति तैयार नहीं की। इस चुनाव में भाजपा के सहकारी क्षेत्र के तीन बड़े नेता चुनाव हार गए थे। यदि वे चुनाव जीत जाते तो फेडरेशन में भाजपा की तस्वीर कुछ और हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed