{"_id":"6a9db3355649ba26030b6a9e","slug":"congress-takes-a-dig-at-the-ghumarwin-protest-bjp-busy-trying-to-save-its-existence-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-167078-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं धरने पर कांग्रेस का तंज, भाजपा अपना अस्तित्व बचाने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं धरने पर कांग्रेस का तंज, भाजपा अपना अस्तित्व बचाने में जुटी
विज्ञापन
कांग्रेस जिला प्रभारी बोले-2022 के मामले को अब उठाने का कोई औचित्य नहीं, जनहित के मुद्दे गायब
कहा- आपसी गुटबाजी के कारण धरने से दूर है भाजपा का दूसरा धड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना घुमारवीं के बाहर चल रहे भाजपा के धरने को कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं बिलासपुर जिला प्रभारी रमेश चौहान ने बेबुनियाद करार दिया है। उन्होंने कहा कि जिस मामले को लेकर भाजपा नेता धरने पर बैठे हैं, वह वर्ष 2022 का पुराना मामला है। इतने वर्षों बाद अचानक इस मुद्दे को उठाना भाजपा की जनता के बीच गिरती छवि और अस्तित्व बचाने की कोशिश है।
रविवार को बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में रमेश चौहान ने कहा कि भाजपा के पास उठाने के लिए कोई जनहित का मुद्दा नहीं बचा है। इसी कारण वह धरने और बयानों का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा वास्तव में इस मुद्दे को लेकर गंभीर है तो धरने में पार्टी का दूसरा धड़ा क्यों शामिल नहीं है। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की गुटबाजी किसी से छिपी नहीं है और धरना आपसी वजूद की लड़ाई बनकर रह गया है। चौहान ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए पिछले चार दिनों से ब्लॉक और बूथ स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने भाजपा की ओर से कांग्रेस की चुनावी गारंटियों पर उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अपनी एक भी गारंटी पूरी नहीं कर पाई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 10 में से आठ गारंटियां पूरी कर दी हैं। उन्होंने दावा किया कि शेष दो गारंटियां आगामी दो अक्तूबर को पूरी कर दी जाएंगी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष परस राम, जिला अध्यक्ष अंजना धीमान, सरपाल ठाकुर, अनुराग पंडित सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।