फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress protests against the NEET paper leak and the lathi-charge on students.

Bilaspur News: नीट पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Sat, 25 Jul 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Congress protests against the NEET paper leak and the lathi-charge on students.
स्वारघाट में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत: कांग्रेस
स्वारघाट में रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

राष्ट्रपति और राज्यपाल को ज्ञापन भेज निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/गेहड़वीं। श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और नीट परीक्षा पेपर लीक मामले के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्राम गृह स्वारघाट से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम धर्मपाल चौधरी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और छात्रों के हितों की रक्षा करने की मांग उठाई गई। इस दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास ठाकुर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर संघर्ष कर रहा है, लेकिन उनकी आवाज सुनने के बजाय उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक जैसे मामलों से लाखों छात्रों और उनके परिवारों का विश्वास टूटा है। यह केवल परीक्षा व्यवस्था की विफलता नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों के साथ विश्वासघात है। विकास ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक जारी रखेगी। जब तक पेपर लीक के दोषियों को सजा नहीं मिलती और छात्रों को न्याय नहीं मिलता, तब तक पार्टी संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन छात्रों पर लाठीचार्ज करना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, इंकलाब जिंदाबाद सहित केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed