{"_id":"56f91f8a4f1c1bfa02f00105","slug":"congress-protest-ed-action-against-virbhadra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर उतरी कांग्रेस, केंद्र के खिलाफ जमकर की नारेबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर उतरी कांग्रेस, केंद्र के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Mon, 28 Mar 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
विरोध रैली के दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्त्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतना चौक से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली।
विज्ञापन
कांग्रेस ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर अपना रोष प्रकट किया। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रैली के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला कांग्रेस कमेटी ने एडीएम डा. चांद प्रकाश के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन
ज्ञापन में जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति से इस मामले में दखल देकर देश में लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करने की मांग की है। ज्ञापन में राष्ट्रपति को बताया है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ जो राजनीतिक साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
वह सभी बदले की भावना, राजनीतिक द्वेष और लोकतंत्र का हनन है। जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पारिवारिक संपत्तियों के बारे जिस तरह से प्रवर्तन निदेशालय ने नोटिस दिया है।
उससे प्रतीत होता है कि देश में लोकतंत्र का अस्तित्व ही नहीं है। वीरभद्र सिंह संवैधानिक तौर पर हिमाचल के मुख्यमंत्री हैं और देश के कद्दावर नेता हैं। केंद्र सरकार के दबाव में चलते स्वायत्त संस्थाएं सीबीआई और ईडी हिमाचल के मुख्यमंत्री को प्रताड़ित कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के पुत्रों ने दो दिन पहले बयान देते हैं कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ बड़ा धमाका करेंगे। इसके ठीक दो दिन बाद ईडी मुख्यमंत्री की पारिवारिक संपत्तियों को जब्त करने का नोटिस जारी करती है।
इससे जाहिर होता है कि प्रवर्तन निदेशालय धूमल और उनके पुत्रों के इशारों पर कार्य कर रहा है। इन स्वायत्त संस्थाओं के माध्यम से केंद्र सरकार हिमाचल की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है।
रैली में ये नेता रहे मौजूद
विरोध रैली के दौरान उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राम लाल ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर सदर विधायक बंबर ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डा. बीरू राम किशोर, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, सदर ब्लॉक अध्यक्ष तेजस्वी शर्मा, जिला मार्केटिंग कमेटी के चेयरमैन विवेक कुमार, पूर्व विधायक डॉ. बाबू राम गौतम, तिलकराज शर्मा, सोमा देवी तथा अंजना धीमान सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने यहां पहुंचकर प्रदर्शन में भाग लिया।