फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   congress protest against nda.

कांग्रेसियों ने फूंका नरेंद्र मोदी का पुतला

Mon, 14 Dec 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Mon, 14 Dec 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
congress protest against nda.

हाईकमान के आह्वान पर सोमवार को बिलासपुर में भी

विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। कांग्रेसियों ने सुबह लगभग 11 बजे जिला मुख्यालय स्थित शहीदी पार्क में विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर रोष प्रकट किया।

सदर कांग्रेस अध्यक्ष तेजस्वी शर्मा की अध्यक्षता में हुए इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार कांग्रेसियों पर झूठे केस बना रही है।

सोमवार सुबह कांग्रेसी कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के लिए शहीदी पार्क में एकत्रित हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। जिला प्रवक्ता संदीप ने बताया कि जिस तरह से केंद्र सरकार स्वायत्त संस्थाओं और लोकतंत्र की हत्या कर रही है, यह उस प्रतिशोध को सांकेतिक तौर पर दर्शाया गया है।

यदि केंद्र सरकार इस तरह से ही नेशनल हेराल्ड जैसे झूठे केस बना कर न्याय पालिका को भी कलंकित करती रहेगी, तो वह दिन दूर नहीं जब आम आदमी भी केंद्र सरकार की वर्तमान व्यवस्था से मुंह मोड़ लेगा।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव रामलाल ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव कमलेंद्र कश्यप, पार्षद बीरदीन, शशिबाला, सोमा देवी, सोनिया, सोनिका, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष राज टाडू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नवीन वर्मा, राकेश सोनी, राजकुमार वर्मा, जगदीश कौंडल, ओंकार गुलेरिया, कांगे्रस अल्पसंख्यक समुदाय से हुसैन अली, नईम मोहम्मद, बलवीर कौर, अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष रमेश कुमार, युवा कांग्रेस सदर अध्यक्ष गौरव शर्मा, भवानी सिंह, कमल देव, शीन मोहम्मद, शलील मोहम्मद, रत्न मिन्हांस, विमला देवी और रजनी गागट उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed