फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress got a shock due to the construction of Ram temple: Garg

राम मंदिर निर्माण से कांग्रेस को लगा धक्का : गर्ग

Thu, 11 Jan 2024 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Congress got a shock due to the construction of Ram temple: Garg
राम मंदिर निमंत्रण पत्र को भी नहीं कर रही स्वीकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राम मंदिर निमंत्रण न स्वीकार करने पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। गर्ग ने कहा कि इससे कांग्रेस की हल्की मानसिकता सामने आई है। कांग्रेस के नेता कभी नहीं चाहते थे कि यहां पर राम मंदिर बने। कांग्रेस सदैव राम मंदिर के निर्माण में अड़ंगे डालती रही।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का सपना देखा था। आज जब राम मंदिर का निर्माण हो गया है, तो कांग्रेस को इससे बडा धक्का लगा है, कांग्रेस बौखला गई है। कांग्रेस के इन लोगों के मन में ही राम नहीं है, तो आंखों में कैसे राम आएंगे। गर्ग ने कहा कि कांग्रेसी मानसिकता के अनुसार खुलेआम निमंत्रण ठुकरा कर कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनाव में हिंदू विरोधी घटिया राजनीति का एजेंडा सेट किया है। कहा कि श्री राम हमारी आस्था व श्रद्धा का विषय हैं। विश्व के किसी भी निर्माण स्थल में इतने लोगों का योगदान नहीं होगा, जितना श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण में आर्थिक और सामाजिक रूप से लोग दे रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में 2022 में सत्ता परिवर्तन के समय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का एक बयान आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि हिमाचल में कांग्रेस ने 98 फीसदी हिंदू विचारधारा को हराया है। इससे साफ झलकता है कि कांग्रेस पार्टी व उनके नेता कट्टर हिंदू विरोधी हैं। कहा कि कांग्रेस ने सदैव वोटों की राजनीति की है, जबकि इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी वर्गों को एक साथ लेकर चले हैं। इसके फलस्वरूप आज अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर की हिंदू ही, नहीं बल्कि मुसलमान भी प्रशंसा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed