{"_id":"5ef382818ebc3e431b2fc02b","slug":"congress-demand-invesigation-judicial-bilaspur-news-sml336524377","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग घोटाले की कराई जाएं न्यायिक जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग घोटाले की कराई जाएं न्यायिक जांच
विज्ञापन
बिलासपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी राज्यपाल को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजते हु
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंजना धीमान ने कोविड-19 के दौरान स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटालों की न्यायिक जांच के लिए सदर एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अनुराग पंडित विशेष तौर पर मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष अंजना धीमान ने कहा कि एक तरफ लोग कोरोना महामारी के कारण बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। वहीं भाजपा सरकार लोगों की आर्थिकी को मजबूत करने की जगह घोटालों में जुटी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटालों की हाईकोर्ट के न्यायधीश से जांच करवाई जाए। ताकि दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई हो सके।
अंजना धीमान ने कहा कि भाजपा सरकार हर मुद्दे पर नाकाम हुई है। आयेदिन लोगों को भारी मंहगाई का सामना करना पड़ रहा है। वहीं डीजल पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही है। देश में रोजगार खत्म हो गए हैं। कहा कि सरकार को चीन के साथ अपने आयात अनुबंध पर रोक लगाकर स्वदेशी रोजगार को बढ़ावा देना चाहिए। ताकि देश के युवाओं को रोजगार मिल सके। इस मौके पर उनके साथ सुनील शर्मा, रोहित, पारस, विजय वर्धन, बलदेव ठाकुर, मीना, निर्मला धीमान, आशा, संतोष कुमारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।