फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress completely failed in getting development work done: Subhash

विकास कार्य कराने में कांग्रेस पूरी तरह फेल : सुभाष

Fri, 17 Nov 2023 04:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 04:47 PM IST
विज्ञापन
Congress completely failed in getting development work done: Subhash
- शहर में सीवरेज प्रणाली की स्वीकृति भी पूर्व भाजपा सरकार की देन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर भाजपा मंडल प्रवक्ता सुभाष ठाकुर ने विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्य कराने में पूरी तरह से असफल रही है। वहीं, दूसरी ओर पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत कार्यों में अड़ंगा डाला जा रहा है।

सदर भाजपा मंडल प्रवक्ता सुभाष ठाकुर ने प्रेस में जारी बयान में कहा कि जिन विकास कार्यों की बात सदर कांग्रेस नेता कर रहे हैं। वह पूर्व भाजपा सरकार की देन हैं। कहा कि कांग्रेस नेता शहर में सीवरेज प्रणाली की स्वीकृति की बात कर रहे हैं। यह प्रोजेक्ट भी पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही स्वीकृत हुआ था। वहीं, अब केंद्र सरकार ने ही इसे स्वीकृति प्रदान की है। सुभाष ठाकुर ने कहा कि सदर क्षेत्र में विकास कार्य अधूरे पड़े हुए हैं। कांग्रेस सरकार बने करीब एक साल का समय पूरा होने को है, लेकिन अभी तक एक भी नया कार्य शुरू नहीं हो पाया है। वहीं, इसके अलावा कांग्रेस नेता केंद्र सरकार के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को होहल्ला करने के बजाय विकास करवाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। कांग्रेस नेता इसमें भी पूरी तरह से असफल साबित हो रहे हैं। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता दी गई। वहीं, वर्तमान में भी सदर विधायक त्रिलोक जमवाल क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही क्षेत्र में आपदा प्रभावितों की मदद को विधायक आगे आए। उन्होंने स्वयं विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और आम जनता की समस्याओं का समाधान किया, लेकिन कांग्रेस नेताओं को यह भी रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार को केंद्र सरकार ने करोड़ों की राशि आपदा के समय दी। इसके बावजूद कांग्रेस नेता आपदा के समय राशि नहीं मिलने की बात कर रहे हैं। कहा कि जनता की मदद को केंद्र सरकार ने हाथ आगे बढ़ाए। वहीं, कई समस्याओं का समाधान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed