फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress against Agneepath plan

अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

Sun, 19 Jun 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Congress against Agneepath plan
बिलासपुर में उपायुक्त कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। केंद्र सरकार की अग्निपथ भर्ती योजना को लेकर कांग्रेस पार्टी ने उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर के बाहर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने अग्निपथ योजना को लेकर रौड़ा सेक्टर स्थित सदर विधायक सुभाष ठाकुर के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद दोनों पार्टियों के नेताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अंजना धीमान की अगुवाई में शहीद स्मारक चंगर सेक्टर में एकत्रित हुए। उन्होंने वहां से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली। उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान अंजना धीमान ने कहा कि सेना की प्रणाली अगर ठेके पर चलेगी तो युवा वर्ग चार साल के बाद कहां जाएगा। ये तमाम सवाल जो हैं आज युवा वर्ग के सामने खड़े हुए हैं। देश का युवा सडक़ों पर उतर रहा है। सरकार जाने अनजाने में फैसले ले लेती है। इससे देश का माहौल बिगड़ रहा है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि अग्निपथ योजना न केवल युवाओं के भविष्य से बल्कि देश की सुरक्षा और सेना के सम्मान के साथ खिलवाड़ करती है। इसी तरह की गलतियां नरेंद्र मोदी सरकार ने किसान बिलों में भी की थी, लेकिन बाद में मोदी सरकार को किसान बिल वापस लेने पड़े। इसी तरह अग्निपथ योजना भी वापस लेनी ही होगी। इन मौके पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीष ठाकुर, जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा, विजय कुमार, तेजस्वी शर्मा, आम आदमी पार्टी के नेता पूर्णंद्र मोहन कश्यप, बालक राम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed