फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Completion of Shrimad Bhagwat Katha in Karangoda village

Bilaspur News: करंगोड़ा गांव में श्रीमद्भागवत कथा का समापन

Fri, 31 May 2024 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Completion of Shrimad Bhagwat Katha in Karangoda village
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की बाड़ी मझेड़वां पंचायत के अंतर्गत करंगोड़ा गांव में पिछले सात दिनों से चल रही श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को समापन हो गया। इन सात दिनों में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कथावाचक आचार्य संदीपन वशिष्ठ से श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन सुना।उन्होंने इस कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के विभिन्न प्रसंगों का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार, अनाचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज का निर्माण करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के सर्वोपरि लीला श्रीरास लीला, कालिया मर्दन, मथुरा गमन, कंस वध, कुब्जा उद्धार, रुक्मिणी विवाह, शिशुपाल वध एवं सुदामा चरित्र का वर्णन कर लोगों को भक्ति रस में डुबोकर रखा। प्रवचन इतना प्रभावी था कि प्रतिदिन सैकड़ों लोग कथा श्रवण के लिए आते रहे। उन्होंने कहा कि जो काम प्रेम के माध्यम से संभव है, वह किसी भी प्रकार की हिंसा से संभव नहीं हो सकता है। इस दौरान आयोजकों द्वारा कथा के समापन पर एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों के साथ अन्य श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed