फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Complaint lodged against two in Bharari police station for using abusive language and obscene gestures

Bilaspur News: अपशब्द, अश्लील इशारे करने पर दो के खिलाफ भराड़ी थाना में शिकायत

Mon, 22 Sep 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 22 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Complaint lodged against two in Bharari police station for using abusive language and obscene gestures
महिला की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपी हो गए थे फरार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र के तहत एक गांव में चाय की दुकान चलाने वाली एक महिला ने दो व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। महिला का कहना है कि ये दोनों अक्सर उसके साथ अश्लील बातें करते हैं और सोमवार को एक व्यक्ति ने उसे डंडा उठाकर मारने की कोशिश भी की।

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि वह हाईवे किनारे चाय और खाना बनाती है। उसकी दुकान के सामने एक व्यक्ति सब्जी की दुकान करता है और उसके साथ काम करने वाला एक अन्य व्यक्ति भी है। महिला का कहना है कि ये दोनों शराब पीकर उसके साथ अपशब्द कहते हैं और अब दुकान से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। महिला ने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब 4:30 बजे वह दुकान के बाहर बैठी थी, तब उनमें से एक ने गलत इशारे करना शुरू कर दिया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने डंडा उठाकर मारने की कोशिश की। महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने तक आरोपी फरार हो गया। पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने कहा कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर जांच की और अब लिखित शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed