{"_id":"68a1c698de5d2d877c01b1d9","slug":"committee-will-open-common-service-center-and-jan-aushadhi-center-zorawar-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-142609-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमन सर्विस सेंटर और जन औषधि केंद्र खाेलेगी समिति : जोरावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमन सर्विस सेंटर और जन औषधि केंद्र खाेलेगी समिति : जोरावर
विज्ञापन
दधोल कृषि सहकारी समिति पडयालग की आम सभा में मौजूद पदाधिकारी। संवाद
दधोल कृषि सहकारी समिति पडयालग की वार्षिक सभा में घोषणा
दुग्ध परियोजना को दोबारा शुरू करने का किया जाएगा प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। दधोल कृषि सहकारी समिति पडयालग की 71वीं साधारण वार्षिक आम सभा रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जोरावर सिंह पटियाल ने की।
उन्होंने कहा कि समिति शीघ्र ही कॉमन सर्विस सेंटर और जन औषधि केंद्र शुरू करने जा रही है। इन दोनों योजनाओं से ग्रामीणों को घर-द्वार पर सरकारी सेवाएं और सस्ती दवाइयां उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही समिति डिपॉजिट मोबिलाइजेशन एजेंट के लिए आवेदन कर रही है। इससे ग्रामीणों को सरकारी बैंकों की सुविधाएं सीधे समिति स्तर पर मिल सकेंगी। समिति दुग्ध परियोजना को दोबारा शुरू करने के प्रयास भी कर रही है ताकि पशुपालकों की आय बढ़ सके।
उन्होंने ग्रामीण विकास के क्षेत्र में समिति को मिले प्रथम पुरस्कार के लिए सदस्यों को बधाई दी। जोरावर सिंह ने कहा कि सभा को पुनः बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए समिति के प्रयास सफल हो रहे हैं। इसी कड़ी मे नाबार्ड द्वारा सहकारी समितियों के आकलन के बाद दधोल कृषि सहकारी समिति सीमित पडयालग दधोल को योजनाओं के कार्यान्वयन में किसानों पशुपालकों और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रदेश भर में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार प्रदेश सरकार के सचिव रोड नाजिम द्वारा नाबार्ड के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर 18 जुलाई को शिमला में प्रदान किया गया।
सभा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमराज निखिल ने सभा का एजेंडा रखा। सदस्यों ने आम सहमति के आधार पर पिछली आम सभा की कार्यवाही को पुष्टि व स्वीकृति दी। हेमराज ने बताया की आम सभा में सदस्यों द्वारा एनपीए हुए ऋण धारकों से ऋण की वसूली के लिए समिति की ओर से एकमुश्त अदायगी विस्तृत योजना लागू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि यह योजना 31 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगी। इसके तहत यदि एनपीए हुए ऋण की कोई ऋण धारक इस अवधि के तहत एकमुश्त अदायगी करता है, तो उसे दो वर्ष के ब्याज और पेनल ब्याज माफ करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए ऋण का 25 फीसदी उन्हें अग्रिम राशि के तौर पर जमा करना होगा। इस अवसर पर सभा निदेशक मंडल के प्रधान जोरावर सिंह , उप प्रधान परमजीत, जागीर सिंह मेहता निदेशक मंडल सदस्य शंकर राम कौशल, पवन कुमार गौतम, जगदीश राम शर्मा, अंजना देवी ,रीना देवी तथा बड़ी संख्या में सभा के सदस्य उपस्थित थे।