फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Committee submits memorandum to DC regarding the dilapidated road to the cremation ground and the drinking water crisis.

Bilaspur News: मुक्तिधाम की बदहाल सड़क और पेयजल संकट पर समिति ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Sun, 19 Jul 2026 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Committee submits memorandum to DC regarding the dilapidated road to the cremation ground and the drinking water crisis.
उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते श्री मुक्तिधाम निर्माण एवं विकास समिति के सदस्य। स्रोत: समिति
बरसात में अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वालों को होती है परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भरतपुर स्थित मुक्तिधाम की बदहाल सड़क और पेयजल समस्या को लेकर मुक्तिधाम निर्माण एवं विकास समिति का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त राहुल कुमार से मिला। समिति के सचिव ओम प्रकाश गर्ग की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधिमंडल ने मुक्तिधाम की प्रमुख समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग उठाई और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

समिति के प्रवक्ता अनीश ठाकुर ने बताया कि लुहणू मेला मार्ग से मुक्तिधाम तक जाने वाली संपर्क सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव और गड्ढों के कारण अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस सड़क का पक्कीकरण अत्यंत आवश्यक है, ताकि लोगों को सम्मानजनक और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि मुक्तिधाम में लंबे समय से पेयजल संकट भी बना हुआ है। अंतिम संस्कार और अन्य धार्मिक कार्यों के लिए पानी की सबसे अधिक आवश्यकता होती है, लेकिन कई बार पानी बाहर से मंगवाकर व्यवस्थाएं करनी पड़ती हैं। समिति ने मांग की कि मुक्तिधाम में वर्षभर 24 घंटे स्थायी पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त राहुल कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सड़क और पेयजल समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में पुरुषोत्तम शर्मा, मनमोहन भंडारी, महिपाल सांख्यान, सुरेश नड्डा और समिति के प्रवक्ता अनीश ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed