{"_id":"674076b318c7d3af7f0b0896","slug":"collision-between-truck-and-transport-corporation-bus-in-gyana-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-126971-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घ्याणा में ट्रक और परिवहन निगम की बस में हुई टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घ्याणा में ट्रक और परिवहन निगम की बस में हुई टक्कर
Fri, 22 Nov 2024 05:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 22 Nov 2024 05:48 PM IST
विज्ञापन
ब्रह्मपुखर-कंदरौर सड़क मार्ग पर घ्याणा के पास हुई ट्रक और बस में टक्कर । संवाद
-सड़क पर दो घंटे लगा रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ब्रह्मपुखर-कंदरौर सड़क मार्ग पर घ्याणा के पास सुबह के समय एक ट्रक और परिवहन निगम की बस में टक्कर हो गई। गनीमत रही की किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। वहीं टक्कर के बाद सड़क पर करीब दो घंटे जाम लगा रहा।
जानकारी के अनुसार बिलासपुर-मलोखर रूट की बस ब्रह्मपुखर से जुखाला की ओर जा रही थी। जब बस घ्याणा पुल से थोड़ा पीछे पहुंची तो जुखाला की ओर से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में दोनों गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ। गनीमत रही कि चालक व यात्रियों को इसमें किसी प्रकार की चोट नहीं आईं। टक्कर के बाद सड़क पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। करीब दो घंटे तक यह जाम लगा रहा। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को भी स्कूल जाने में देरी हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर यातायात व्यवस्था के लिए उचित कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि लोगों को इस प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े। अक्सर इस सड़क पर हादसे होते रहते हैं जिससे घंटों जाम लगा रहता है। हालांकि इसे लेकर पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।