फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Collision between truck and tourist car, major accident averted

Bilaspur News: ट्रक और पर्यटक कार में टक्कर,बड़ा हादसा टला

Fri, 28 Apr 2023 06:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 06:01 PM IST
विज्ञापन
Collision between truck and tourist car, major accident averted
-बीडीओ ब्लॉक स्वारघाट के समीप चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसासंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर बीडीओ ब्लॉक स्वारघाट के समीप बने तीखे मोड़ पर बिलासपुर से किरतपुर की तरफ जा रहे एक ट्रक और किरतपुर से बिलासपुर की तरफ जा रही टूरिस्ट कार में टक्कर हो गई।
इस हादसे में कार में सवार पांच युवक बाल-बाल बच गए हैं। हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे का कारण ट्रक चालक की लापरवाही बताया जा रहा है। ट्रक चालक ने मोड़ पर किसी वाहन से पास लेने के लिए ओवरटेक किया था। इसी दौरान उक्त टूरिस्ट कार सामने आ गई। हालांकि कार चालक ने कार को सड़क से नीचे उतार दिया था, लेकिन सड़क के दूसरी तरफ एक अन्य ट्राला खड़ा हुआ था। अगर यह ट्राला यहां खड़ा न होता तो शायद हादसा न होता। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना स्वारघाट की टीम मौके पर पहुंची और हादसे के संबंध में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इनसेट
ब्लैक स्पॉट पर खड़े होते हैं ट्रक
जिस जगह यह हादसा हुआ है। इसे प्रशासन द्वारा ब्लैक स्पॉट चिन्हित किया गया था। इसके बाद इस जगह पर सड़क को दोनों तरफ से चौड़ा किया गया था। सड़क चौड़ी होने के कारण अब कुछ चालक अपने ट्रकों को सड़क के दोनों और खड़ा करके अपने घर चले जाते हैं। तीखे मोड़ पर दोनों तरफ ट्रक खड़े होने की वजह से यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। अभी हाल ही में करीब दो महीने पहले यहां पर एक बाइक सवार युवक की हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed